अलास्का में पुतिन ने कहा कि ट्रंप सरकार आने के बाद द्विपक्षीय व्यापार 20 पर्सेंट बढ़ गया है. उन्होंने यह बात उस समय कही, जब वह ट्रंप के साथ बहुचर्चित बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. ट्रंप एक तरफ रूस से व्यापार के लिए भारत पर टैरिफ थोप रहे हैं, दूसरी तरफ खुद कारोबार बढ़ा रहे हैं.