देश के कई हिस्सों में मानसून की भारी बारिश से लोग जलभराव की समस्या से कर रहे सामना पंजाब के मोगा जिले में लगातार बारिश के कारण सड़कों और क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है एक पुल के नीचे फंसी कार में मौजूद परिवार को स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला है