मनसे के एक नेता के बेटे पर सोमवार को एक इन्फ्लुएंसर को कथित तौर पर धमकाने और गाली देने का मामला दर्ज किया गया था. एक वीडियो में मनसे नेता जावेद शेख का बेटा राहिल शेख (26) नशे में धुत होकर अपनी कार की अगली सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था. राहिल के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था. वह राजश्री मोरे को धमकियां और गाली दे रहा था.