प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में अपने जन्मदिन पर स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का जोरदार आह्वान किया। उन्होंने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि जो भी खरीदें वह देश में बना हो और उसमें भारतीय पसीना हो। PM ने व्यापारियों से कहा कि वे देश के लिए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को समर्थन दें और स्वदेशी को बढ़ावा दें।