प्रशांत किशोर की बयानबाजी के बीच नीतीश कुमार और सुशील मोदी की ये तस्वीरें सब कुछ बोल रही हैं
India
Updated: Jan 2, 2020
नव वर्ष के उपलक्ष्य में शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री के निवास पर यों तो हर राज्य के राजधानी में नेताओं, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है. लेकिन बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास का एक फ़ोटो राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जिसमें मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अपने उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी से गर्मजोशी से मिल रहे हैं. राजनीतिक गलियारे में सब लोग अपने अपने तरीक़े से इस फ़ोटो का अर्थ निकाल रहे हैं.
Read more