संसद की स्थायी समिति ने सिविल एविएशन सेक्टर की सुरक्षा और कार्यक्षमता सुधार पर अपनी रिपोर्ट दी है. समिति ने DGCA को पूर्ण प्रशासनिक व वित्तीय स्वायत्तता देकर प्रभावशाली नियामक संस्था बनाने का सुझाव दिया है. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलटों की थकान से निपटने के लिए नया सिस्टम लागू करने की भी सिफारिश की है.