संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जोरदार मांग की. सरकार ने विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि वह लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को सैनिकों की वीरता और देश की उपलब्धियों से जोड़कर विपक्ष की रणनीति को कमजोर किया.