दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गिरोह पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगाकर पंजाब के रास्ते दिल्ली-NCR में सप्लाई करता था. स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-NCR में बड़ी वारदातों की साजिश रच रहे हैं.