पठानकोट में बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने नेशनल हाईवे‑44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सेना की गतिविधियों की जासूसी की लगाए गए कैमरों से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों की लाइव फुटेज पाकिस्तान को भेजी जाती थी पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस नेटवर्क का पता लगाकर बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है