लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा. प्रस्ताव में ओम बिरला पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की गई है. विपक्ष के प्रस्ताव पर बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित है और वोटिंग 11 मार्च को हो सकती है.