लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का समय तय था, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण बहस शुरू नहीं हो सकी बिहार वोटर लिस्ट SIR पर विपक्ष जोरदार हंगामा कर रहा है, जिस वजह से अभी तक सदन 3 बार स्थगित हो चुका है स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को सदन में हंगामा बंद कर चर्चा में हिस्सा लेने को कहा, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी