ऐप आधारित प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लाखों गिग वर्कर्स आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं. गिग वर्कर्स उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, बेहतर काम के घंटे और 10-20 मिनट डिलीवरी मॉडल हटाने की मांग कर रहे हैं. यूनियन ने श्रम मंत्री से त्रिपक्षीय वार्ता की मांग की है और शोषण जारी रहने पर आर्थिक खतरे की चेतावनी दी है.