कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के खिलाफ ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की है. तलाशी में 21.43 किलो सोने के बिस्किट और करीब 24 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण मिले हैं. ईडी की जांच में विधायक और उनके साथियों द्वारा कई ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स संचालित करने का खुलासा हुआ है.