भुवनेश्वर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला हुआ है. साहू के अनुसार, शिकायत सुनवाई के दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला किया. वीडियो में साहू को घसीटे जाने और दुर्व्यवहार का दृश्य देखा जा सकता है. पार्षद जीबन राउत और अन्य लोगों पर चैंबर में घुसकर हमला करने का आरोप है.