शनिवार को कोलकाता के भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM-C) कैंपस में एक लड़की के साथ रेप की घटना की जानकारी सामने आई. मामले में आईआईएम के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया. लेकिन अब पीड़िता के पिता ने रेप की घटना से इनकार किया है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सामान्य स्थिति में है और उसके साथ कोई दुर्व्यवहार या प्रताड़ना नहीं हुई है.