भगवंत सिंह मान ने नशे की हालत में होने के सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया. मान ने कहा कि पिछले चौदह वर्षों से उनके खिलाफ शराब पीने के आरोप लगाए जाते हैं, जो पूर्णतः गलत हैं. उन्होंने विरोधियों की राजनीतिक रणनीति को बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें उलझाए रखने की कोशिश करार दिया.