केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को आरआरटीएस नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है. सीआईएसएफ ने आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों की सुरक्षा के लिए 251 जवान तैनात किए हैं. उत्तर प्रदेश में आरआरटीएस स्टेशनों की सुरक्षा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा संभाली जाएगी.