नगालैंड सरकार ने अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप को रोकने के लिए सूअरों और मांस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. मोन जिले में सूअर के मांस की बिक्री और जीवित सूअरों के परिवहन पर अस्थायी रोक लगाई गई है. दीमापुर जिले के सिग्नल अंगामी गांव में एएसएफ के मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमित क्षेत्रों की पहचान की गई है.