मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में मीना ठाकरे की प्रतिमा पर अज्ञात व्यक्तियों ने लाल रंग डालकर अपमान किया इस घटना के बाद शिवसेना के उद्धव गुट के कार्यकर्ता शिवाजी पार्क पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे बुलढाणा जिले में भी उद्धव गुट के शिवसैनिक सड़कों पर उतरकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं