हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी बारिश और भूस्खलन से 194 लोगों की मौत और आर्थिक नुकसान हुआ है. हिमाचल में 3 नेशनल हाईवे और 350 सड़कों के बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क बाधित हो गया है. शिमला-मंडी हाईवे सतलुज नदी में धंसने के कारण बंद है, जिससे लोगों को शिमला पहुंचने में कठिनाई हो रही है.