PM मोदी ने 15 अगस्त को सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के तहत इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम की घोषणा की थी. DRDO ने ओडिशा तट पर इस प्रणाली का सफल परीक्षण किया, जो बहुस्तरीय हवाई सुरक्षा क्षमता बढ़ाएगा_ IADWS में 3 स्वदेशी हथियार शामिल हैं, जो मिलकर दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन हमलों से सुरक्षा करेंगे.