मिग-21 विमान भारतीय वायुसेना से 26 सितंबर को चंडीगढ़ में विदा होकर इतिहास बन जाएगा। मिग-21 ने 1965 और 1971 की जंगों में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई। विदाई समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उपस्थित रहेंगे।