मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में व्यापारियों की चिंता बढ़ी है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार युद्ध से व्यापार को 5 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है. ईरान से आने वाले सूखे मेवों की कीमतों में तीस से चालीस प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है.