कर्नाटक के बैलहोंगल तालुका के गिरयाला गांव में एक मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. 2 हजार रुपये का कर्ज नहीं लौटा पाने पर युवक ने अपने दोस्त को कथित तौर पर दरांती से हमला कर मार डाला. इस वारदात के बाद आरोपी दयानंद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया.