ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है. ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया, काउंटिंग और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए. ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव के बाद टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है.