असम के गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में हत्या के आरोप जोड़े जाने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है एसआईटी ने बैंडमेट गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार कर कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया है दोनों आरोपी घटना के समय नौका पार्टी में गर्ग के साथ मौजूद थे और वीडियो में उनकी भूमिका संदेहास्पद पाई गई है