तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में ईरान से जुड़े विषय पर विदेश मंत्रालय से 3 प्रश्न पूछे. महुआ मोइत्रा ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी को लेकर सवाल पूछा था. हालांकि उन्होंने इसमें गलती कर दी. विदेश मंत्रालय ने महुआ मोइत्रा के सवालों का जवाब दिया और उनकी गलती की ओर भी ध्यान दिलाया.