जनवरी से 11 जुलाई 2025 तक मराठवाड़ा क्षेत्र में कुल 543 किसानों ने आत्महत्या की है, जो गंभीर समस्या है. बीड जिले में सबसे अधिक 136 किसानों ने आत्महत्या की, इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर में 96 किसानों की मौत हुई है. किसानों की आत्महत्या के प्रमुख कारणों में खराब फसल, सूखा, कर्ज का भारी बोझ और साहूकारों का दबाव शामिल है.