अहीर समाज ने फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के शीर्षक को अपने वीर शहीदों का अपमान बताया है. गुरुग्राम में यदुवंशी समाज की महापंचायत में फिल्म के विरोध और शीर्षक बदने की मांग की. समाज का कहना है कि फिल्म का शीर्षक 120 वीर अहीर होना चाहिए, जो शहीदों की वास्तविक संख्या को दर्शाए.