दिल्ली की प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडेय को मंदोदरी की भूमिका पर विवाद बढ़ रहा है. लवकुश रामलीला कमेटी के चेयरमैन अर्जुन कुमार ने स्पष्ट किया है कि पूनम पांडेय ही मंदोदरी का रोल करेंगी. उन्होंने कहा कि पूनम का अतीत कुछ भी रहा हो, हम चाहते हैं कि वह रामलीला में भूमिका निभाकर खुद को बदलें.