लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र में महिला रोशनी खान ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. महिला रोशनी खान अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और पति शाहरुख़ से विवाद के बाद यह घटना हुई. हत्या के बाद रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर झूठा आरोप पति शाहरुख़ पर लगाया कि उसने बेटी की हत्या की है.