कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर ने कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा कि अगली बार AK-47 का इस्तेमाल होगा. हरि बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह राजस्थान के अलवर जिले के चितरपुरा गांव का निवासी है.