मुंबई में लालबागचा राजा के इस वर्ष के दिव्य स्वरूप की पहली झलक रविवार को भक्तों के सामने आई. प्रतिमा में बप्पा के हाथ में चक्र, सिर पर मुकुट और बैंगनी रंग की धोती ने विशेष आकर्षण प्रदान किया. लालबागचा राजा मुंबई की आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक है, जो 11 दिनों तक दर्शन देती है.