कोलकाता गैंगरेप के तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाकर 8 जुलाई तक कर दी है. मुख्य संदिग्ध मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है. गैंगरेप की घटना 25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई थी. वकील ने कहा कि आरोपी जमानत के लिए अर्जी नहीं देंगे और जांच में सहयोग करेंगे.