कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी ने महिला प्रोफेसर सरस्वती हल्दर को ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया है सरस्वती हल्दर ने एक छात्रा से हेडफोन जांच के लिए दूसरी छात्रा का हिजाब हटाने को कहा था विवाद के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच के लिए समिति बनाई थी जिसने प्रोफेसर को ड्यूटी से मुक्त करने की सिफारिश की थी