केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 101 वार्डों में से 50 सीटें जीतकर अप्रत्याशित सफलता हासिल की PM मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी और इसे केरल राजनीति में महत्वपूर्ण क्षण बताया कांग्रेस के लिए यह हार खासकर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के गढ़ में एक बड़ा झटका साबित हुई है