केरलम में कांग्रेस अगले मुख्यमंत्री का एलान मंगलवार शाम तक कर सकती है, नए सीएम 15 मई को शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस के 63 विधायकों में से 47 ने केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है. वीडी सतीशन को मुस्लिम लीग का समर्थन प्राप्त है, लेकिन उनके पास सरकार में कोई अनुभव नहीं है.