अमित शाह ने कहा कि जेल में रहने वाले CM या PM को पद नहीं बनाए रखना चाहिए क्योंकि यह नैतिकता का मामला है. संसद में नया बिल पेश आया है, जिसमें 30 दिन की हिरासत या गिरफ्तारी पर मंत्री, CM, PM को पद से हटाया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि संविधान में पहले ऐसा प्रावधान नहीं था क्योंकि पहले जेल जाने वाले नेता इस्तीफा दे देते थे.