केदारनाथ धाम में स्थित मोदी ध्यान गुफा की सभी बुकिंग मई 2026 तक पहले ही पूरी हो चुकी है. मोदी ध्यान गुफा का संचालन अब बद्रीनाथ‑केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के जिम्मे सौंपा गया है. गुफा में एक रात ध्यान-साधना के लिए श्रद्धालुओं को करीब ग्यारह हजार रुपये चुकाने होंगे.