चमोली जिले के अनीमठ इलाके में भारी बारिश के कारण पहाड़ का बड़ा हिस्सा बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गिरा उस वक्त हाईवे पर कोई वाहन नहीं था इसलिए किसी जानमाल का नुकसान होने से बचा गया चमोली जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं