जेडीयू ने केसी त्यागी पर एक्शन लिया है. पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है. पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि त्यागी का भारत रत्न पर बयान उनकी निजी राय है, पार्टी से संबंधित नहीं. केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था.