कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां यानी प्रचंड सर्दी शुरू हो गई है. 21-22 दिसंबर से चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हुई है. इस दौरान तापमान शून्य से पांच से छह डिग्री नीचे गिर जाता है. बता दें वर्ष 1986 में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ था. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भारी बर्फबारी और मध्यम बारिश की संभावना जताई है, तापमान में गिरावट जारी रहेगी.