कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में नशे की समस्या को पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से हो रही ड्रग तस्करी से जोड़ा है. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने नशे की बढ़ती समस्या को लेकर हिमाचल को उड़ता पंजाब बनने की चेतावनी दी है. राज्यपाल ने बताया कि ड्रग्स से जुड़े मामले 2012 से 2023 तक तीन गुना से अधिक बढ़कर दो हजार दो सौ हो गए हैं.