जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग को कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए. गिरिधारी यादव ने बताया कि दस्तावेज़ इकट्ठा करने में उन्हें 10 दिन लगे, यह प्रक्रिया गरीबों के लिए मुश्किल है.