जयपुर में एक तेज रफ्तार ऑडी का भीषण कहर देखने को मिला. अब इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शायद ही किसी को संभलने का मौका मिला हो. पुलिस ने इस मामले में पत्रकार कॉलोनी थाने में केस दर्ज कर ऑडी में पीछे बैठे दो लोगों को हिरासत में लिया है.