अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को विश्वभर में मनाया जाएगा, जिसका मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा. योग की वैश्विक स्वीकृति को दर्शाते हुए 210 से अधिक भारतीय मिशन 2,500 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे. भारत में 12 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष योग शिविर आयोजित कर योग के महत्व को बढ़ावा दिया जाएगा.