एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी हो चुकी है. DGCA के निर्देशानुसार बोइंग फ्लीट के फ्यूल सिस्टम की जांच समय पर पूरी की गई और खराबी नहीं पाई गई. एयर इंडिया क्रैश की प्राइमरी रिपोर्ट में पायलटों के बीच फ्यूल स्विच बंद होने की बातचीत का जिक्र है.