भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप आईएनएस सुदर्शिनी लोकायन 26 अभियान के लिए 20 जनवरी को रवाना होगा यह जहाज लगभग दस महीने तक 22,000 नॉटिकल माइल से अधिक की दूरी तय करते हुए 13 देशों के 18 बंदरगाहों पर पहुंचेगा लोकायन 26 युवा नौसैनिकों को पारंपरिक सेलिंग, लंबी दूरी की नौवहन और खुले समुद्र में काम करने का अनुभव देगा