इंडिगो की हालिया परिचालन समस्याएं भारतीय विमानन उद्योग के पिछले 25 वर्षों की चुनौतियों को याद दिलाती हैं किंगफिशर एयरलाइंस भारी खर्च और ईंधन कीमतों के कारण वित्तीय संकट में फंसकर अक्टूबर 2012 में बंद हो गई थी जेट एयरवेज बढ़ते कर्ज और प्रतिस्पर्धा के चलते अप्रैल 2019 में अपनी सभी उड़ानें रोक चुकी थी