भारतीय नौसेना इस साल अप्रैल-मई में तीसरी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिदमन को सेवा में शामिल करेगी आईएनएस अरिदमन में 750 किलोमीटर की रेंज वाली K-15 और 3000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली K-4 मिसाइलें होंगी भारत की पहली एसएसबीएन आईएनएस अरिहंत 2016 में सेवा में आई थी और दूसरी आईएनएस अरिघाट 2024 में शामिल हुई